हेलीकॉप्टर डील: इटली ने दिये भारत को कुछ अहम दस्तावेज

वहीं सीबीआई का कहना है कि हमें जो भी दस्तावेज मिले हैं उनके आधार पर जांच शुरू की जायेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि हेलीकॉप्टर डील करवाने के लिए भारतीय अधिकारियों को 362 करोड़ रूपये की रिश्वत दी गई थी। सीबीआई ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह दस्तावेज किस प्रकार के हैं लेकिन उनका कहना है कि जांच की शुरूआत करने में यह बेहद अहम साबित होंगे। इसके आलावा सीबीआई के कई अधिकारी अभी भी मिलान शहर में हैं।
सीबीआई ने फिनमेकेनिका कंपनी से इस मामले से जुड़ी आंतरिक रिपोर्ट की भी मांग की थी। जिस पर कंपनी ने यह भरोसा दिलाया है कि हम मामले की जांच में भारत की पूरी मदद करेंगे। रक्षा मंत्रालय का इस विषय पर कहना है कि जैसे ही हमें सीबीआई की रिपोर्ट मिलेगी हम उस पर विचार करेंगे।
सन 2014 में लोकसभा चुनाव भी होंगे, ऐसे में सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। हालांकि विपक्ष इस मामले को बोफोर्स कांड की तरह ही बता रहा है। यूपीए यह बिल्कुल नहीं चाहेगी कि विपक्ष को कोई मुद्दा मिले। यूपीए टू पर इसके पहले भी कई घोटालों के आरोप लग चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications