इंडियन मुजाहिद्दीन ने करवाया हैदराबाद ब्लास्ट!
नई दिल्ली। हैदराबाद बम धमाकों की वजह से पूरा भारत उबल रहा है और पुलिस अपनी नाकामी छुपाने की हर संभव कोशिश कर रही है। इसलिए वो इस आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को खोजने की भरपूर कोशिश में लगी है।
खबर आ रही है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल में बंद इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी मकबूल से इस सिलसिले में करीब पांच घंटे लगातार पूछताछ की है। मकबूल ने ही खुलासा किया था कि इंडियन मुजाहिद्दीन ने पिछले साल हैदराबाद की रेकी की थी।
पुलिस को शक है कि इस दर्दनाक घटना के पीछे इंडियन मुजाहिद्दीन का हाथ है क्योंकि जिसतरह से धमाका किया गया है वो इंडियन मुजाहिद्दीन संगठन ही कर सकता है। टिफिन बम को साईकिल पर रखकर धमाका करने का तरीका इंडियन मुजाहिद्दीन का ही है। पिछले सारे धमाके इस बात की गवाही देते हैं। लेकिन अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।वहीं खबर है कि सुरक्षा एजेंसिया महाराष्ट्र के भी चक्कर लगा रही हैं क्योंकि उन्हें शक है कि इस हमले के तार वहां से भी जुड़े हैं। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को शक है कि यह घटना इंडियन मुजाहिद्दीन के सरगना रियाज भटकल की साजिश का नतीजा है। इसलिए अभी तक इस मुद्दे परगृहमंत्रालय की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
वैसे भी 9 फरवरी को आतंकी अफजल गुरू की फांसी के बाद लगातार इंडियन मुजाहिद्दीन की ओर से घमकी दी जा रही थी कि वो उसकी मौत का बदला जल्द लेगा।













Click it and Unblock the Notifications