धमाकों से नहीं दहलते हौसले, जिंदगी फिर पटरी पर लौटी
हैदराबाद। दो चार लफंगों को इस बात की गलतफहमी हो गई है कि कुछ धमाके करों और भारत डर जायेगा। जिंदगी थम जायेगी और रास्ते सुनसान हो जायेंगे। हां हैदराबाद में कल शाम हुए धमाके के बाद कुछ पल के लिये ऐसा हुआ जरुर था लेकिन ये 'हैदराबाद' है, आज सुबह जिंदगी फिर से लौटने लगी और लोग अपने-अपने काम पर निकल गये।
लोगों कहना है कि इस तरह के हादसे दर्दनाक और खौफनाक जरूर है लेकिन हमारा हौसला और हिम्मत कम नहीं होगा। हम हर स्थिति का मुकाबला करेंगे। हैदराबाद के स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि धमाका सुनने के बाद आकर देखा गया तो बहुत से लोग सड़क पर पड़े थे। पर इससे हमारा देश हिलने वाला नहीं है। हम लोग इसका बदला लेंगे। इस तरह से आतंक फैलाना ठीक नहीं है।

जो भी हुआ बहुत गलत हुआ है। वहीं कुछ लोगों ने कहा धमाके वाले दिन रात लगभग 2 बजे तक सभी लोग दहशत में थे। लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा धमाका नहीं देखा है। हम तो लोगों की सेवा के लिए हैं। ये लोग मजहब को टारगेट कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। हमारी ज़िंदगी अपनी रफ़्तार से चलती रहेगी। अगर ऐसे डरते रहे तो चल चुकी ज़िंदगी।












Click it and Unblock the Notifications