हैदराबाद बम धमाकों पर मोदी ने भी जताया गहरा शोक
हैदराबाद। गुरूवार को हुए हैदराबाद बम धमाकों से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी भी काफी दुखी हुए हैं। उन्होंने ने भी ट्विटर पर ट्विट किया है कि यह वाकई में बेहद ही निंदनिय काम है। इस घटना पर मुझे गहरा दुख है भगवान इस घटना में मारे गये लोगों की आत्मा को शांति दे और उनके घर वालों को इस दुख से लड़ने की शक्ति प्रदान करे। देश को इस समंय संगठित होकर इस दुख का सामना करने की जरूरत है।
वहीं इस तरह की शोक संवेदना प्रधानमंत्री कार्यालय से भी आयी है। वहीं इस घटना में घायलों के इलाज के लिए सरकार की ओर 50-50 हजार का और मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।
गौरतलब है कि गुरूवार शाम सात बजे हैदराबाद के दिलसुख इलाके में सिलेसिलेवार दो बम धमाके हुए हैं जिसमें अब तक 22 लोगों के मरने की खबर है और करीब 50 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं।
बम धमाके टिफिन बम थे इसलिए कहा जा रहा है कि इन धमाकों में इंडियन मुजाहिदीन का हाथ है जिसने आंतकी अफजल गुरू की मौत का बदला लेने के लिए यह विस्फोट करवाये हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।













Click it and Unblock the Notifications