हैदराबाद ब्‍लास्‍ट: तबरेज, वकार और भटकल पर शक की सुई

हैदराबाद। हैदराबाद सीरियल ब्‍लास्‍ट में खुफिया जांच एजेंसी के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। धमाके वाले जगहों से अमोनिया, यूरिया, पेट्रोल, आईडडी, टाइमर और स्‍पलिंटर बरामद किया गया है जो आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन की तरफ इशारा कर रहा है। इसी क्रम में तीन शातिर और मोस्‍ट वांटेड आतंकी भी शक के दायरे में है।

जिन तीन आतंकियों के नाम सामने आ रहे हैं उनमें एक का नाम तबरेज बताया जा रहा है जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है, जबकि दूसरे का नाम वकार बताया जा रहा है जो समस्तीपुर का वासी है और तीसरे का नाम मंजर है जो झारखंड का रहने वाला है। वहीं यह भी सुराग हाथ लगा है कि इंडियन मुजाहिद्दीन के स्थानीय मॉड्यूल को धमाके की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सात जगहों पर धमाके की साजिश थी, जिसमें सिकंदराबाद और वाइजैग भी शामिल थे।

hyderabad blast

वहीं सुरक्षा व्‍यवस्‍था की बात करें तो सबसे ज्‍यादा हैरान करने वाली बात यह है कि घटनास्थल के पास के सीसीटीवी कैमरे खराब थे। इसे साजिश कहें या फिर सुरक्षा में लापरवाही मगर सीसीटीवी कैमरों को धमाके से पहले खराब किया गया था। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को यासीन भटकल और मंजर के बीच मीटिंग हुई थी। खूफिया एजेंसियों ने हैदराबाद के एक लॉज में मंजर को दबोचने के लिए दबिश भी डाली थी लेकिन मंजर तीन घंटे पहले ही भाग निकला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+