हैदराबाद ब्‍लास्‍ट- ब्रिटेन ने दी थी चेतावनी, भारत ने ली हलके में

नई दिल्‍ली। हैदराबाद के दिलसुखनगर में हुए बम धमाकों के ठीक दो दिन पहले ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने भारत सरकार को चेताया था कि इंडियन मुजाहिदीन आतंकी हमले को अंजाम दे सकता है, लेकिन भारत ने उसे हलके में ले लिया, क्‍योंकि उसे लगा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आ रहे हैं, शायद इसीलिये वो ऐतियात बरतने को कह रहे हैं।

इसे लापरवाही कहेंगे या नहीं, यह तो सरकार तय करेगी, लेकिन जो हुआ वो गलत था। सोचने वाली बात यह है कि ब्रिटेन के खुफिया विभाग ने यहां तक कह दिया था इंडियन मुजाहिदीन आंध्र प्रदेश, महाराष्‍ट्र या दिल्‍ली को निशाना बना सकता है। अफसोस कि हमारे देश का खुफिया विभाग नहीं चेता। रही बात अलर्ट की तो अधिकारियों का कहना है कि अलर्ट तो अफजल गुरु को फांसी दिये जाने के बाद से ही जारी कर दिया गया था।

ज्ञात हो कि गुरुवार की शाम एक के बाद एक दो धमाकों में 14 लोगों की मौत हो गई और 119 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने अभी तक मात्र सात के मारे जाने की पुष्टि की है। इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम हैदराबाद रवाना कर दी गई है। टीम रवाना किए जाने की जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह सचिव आर. के. सिंह ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "हमें दो धमाके होने का समाचार मिला है। हमने राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और राज्यपाल से बात की है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+