पहले से पता था कि हैदराबाद में धमाका हो सकता है: शिंदे
नई दिल्ली। हैदराबाद ब्लास्ट के बाद देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बड़ी ही हैरतअंगेज बात कही है। शिंदे ने कहा है कि हैदराबाद आतंकियों के निशाने पर है इस बात का पता दो दिन पहले से ही था और हमने इस बारे में राज्य सरकारों को सूचित भी किया था। खूफिया जानकारी मिली थी कि आतंकियों के निशाने पर 6 मैट्रो शहर हैं। जिनमें हैदराबाद का भी नाम था।
तो सोचने वाली बात यह है कि जब इस बात का अंदाजा पहले से ही था तो पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त क्यों नहीं किया गया? क्या यह बम धमाके सुरक्षा व्यवस्था की चूक का नतीजा है? क्या एक बार फिर से हमारी सारी व्यव्स्थाएं लचर साबित हुए हैं? यह सारे सवाल हर उस व्यक्ति के मन में घूम रहा होगा जिसका अपना इस धमाके में घायल हुआ है या फिर बेमौत मारा गया है।
गौरतलब है कि गुरूवार शाम सात बजे हैदराबाद के दिलसुख इलाके में सिलेसिलेवार दो बम धमाके हुए हैं जिसमें अब तक 22 लोगों के मरने की खबर है और करीब 50 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं।घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। सुरक्षा के मद्दे नजर पूरे देश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यह एक आतंकी घटना है इस बात की पुष्टि गृहमंत्रालय की ओर से कर दी गयी है। बम धमाके टिफिन बम थे इसलिए शक की सुई इंडियन मुजाहिदीन पर जाती है।













Click it and Unblock the Notifications