निंदनीय है हैदराबाद धमाका और आहत हूं मैं: मीरा कुमार

उन्होंने कहा, "इस घटना के कारण हम सभी बुरी तरह आहत हैं। मैं हमले में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।" मालूम हो कि हैदराबाद विस्फोट को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। दोनों सदनों में गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की जमकर किरकिरी हुई। विपक्ष ने सरकार से पूछा कि जब हमले की जानकारी पहले से थी तो फिर इसपर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
वहीं जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि इस सरकार का कोई ऐतबार नहीं। हर बार बम ब्लास्ट होंगे लोग मरेंगे और ये मुआवजा देते रहेंगे। मेरी बिनती यह है कि जो चीजें हमें मालूम है, उन बातों को कृपया मत दोहरायें। कोई ठोस बात हो तो बतायें। जो खब सरकार को मालूम थी, उस खबर का क्या स्रोत था। देश बेचैन है और यह बंद होना चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications