हैदराबाद ब्लास्ट की गहन जांच हो: भाजपा
बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि सरकार इस मामले की जांच गंभीरता से करवायेगी। मैं इस घटना में शिकार लोगों के लिए दुख प्रकट करता हूं और ऊपर वाले से प्रार्थना करता हूं वो मृतकों के परिजनों को इस गम से लड़ने की शक्ति प्रदान करे।
वहीं इस घटना में घायलों के इलाज के लिए सरकार की ओर 50-50 हजार का और मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।
गौरतलब है कि गुरूवार शाम सात बजे हैदराबाद के दिलसुख इलाके में सिलेसिलेवार दो बम धमाके हुए हैं जिसमें अब तक 22 लोगों के मरने की खबर है लेकिन सरकार की ओर से अभी तक केवल 13 मौतों की पुष्टि हुई है और करीब 78 लोगों के घाल होने की खबर है।
घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। सुरक्षा के मद्दे नजर पूरे देश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यह एक आतंकी घटना है इस बात की पुष्टि गृहमंत्रालय की ओर से कर दी गयी है। बम धमाके टिफिन बम थे इसलिए कहा जा रहा है कि इन धमाकों में इंडियन मुजाहिदीन का हाथ है जिसने आंतकी अफजल गुरू की मौत का बदला लेने के लिए यह विस्फोट करवाये हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।













Click it and Unblock the Notifications