महाराष्ट्र: दो ट्रकों की टक्कर में 14 की दर्दनाक मौत

कंटेनर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। वह अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक मिनी ट्रक में भीड़ गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सूत्रों की मानें तो हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 लोग जख्मी हैं जिनमें से 4 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त हो गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications