दो दिन का भारत बंद शुरू, जानिए क्‍यों है हड़ताल

नई दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। बढ़ती महंगाई समेत कई मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के चलते दो दिन का भारत बंद आज सुबह से शुरू हो गया। दिल्‍ली, मुंबई, बैंगलोर से लेकर हर छोटे-बड़े शहरों तक बंद का व्‍यापक असर देखने को मिल रहा है। जहां बस हड़ताल पर हैं, वहां ऑटो वाले 4 किलोमीटर तक जाने के लिये 100 रुपए मांग रहे हैं, जहां ऑटो स्‍ट्राइक पर हैं, वहां प्राइवेट बसों के किराये आसमान छू रहे हैं।

दूध, सब्‍जी, फल, आदि बाजार में मिल तो रहे हैं, लेकिन मंडियों में सन्‍नाटा पसरा हुआ है। क्‍योंकि ट्रकों की हड़ताल होने की वजह से सुबह न तो ताज़ी सब्जियां आयीं और न फल। कई शहरों में दूध तक नहीं पहुंचा है। इस बार दवाईयों तक की दुकानें बंद हैं। मुंबई में लोकल ट्रेनें और दिल्‍ली में मेट्रो चल रही है।

बंद के असर पर हम आपको ताज़ा अपडेट देते रहेंगे, लेकिन उससे पहले जानिए आखिर क्‍यों हुई है यह हड़ताल-

1. केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही है, लिहाजा नीतियां बदली जायें।
2. सरकारी संगठनों में अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जायें।
3. आउटसोर्सिंग बंद कर स्‍थाई नौकरियां दी जायें।
4. महंगाई को देखते हुए न्‍यूनतम मजदूरी बढ़ायी जाये।
5. बैंकों के विलय की नीति को नहीं लागू किया जाये।
6. केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में हर पांच साल पर संशोधन हो।
7. सरकारी निकायों की हिस्‍सेदारी निजी कंपनियों को नहीं बेची जाये।
8. श्रम कानून में बदलाव किये जायें।
9. नई पेंशन स्‍कीम बंद करके पुरानी लागू की जाये।
10. रिटेल सेक्‍टर में एफडीआई का फैसला वापस लिया जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+