तस्‍वीरें भारत बंद की: दक्षिण शांत, उत्‍तर भारत में हिंसा

बैंगलोर/नई दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारत बंद के पहले आशंका जताई जा रही थी कि बैंगलोर में तोड़फोड़ व आजगनी हो सकती है, इसीलिये तमाम आईटी कंपनियों ने आज छुट्टी घोषित कर दी। वहीं नोएडा में कल रात तक सब सामान्‍य था। लेकिन हुआ उलटा। दक्षिण के तमाम शहर सुबह से शांत हैं, जबकि उत्‍तर भारत के नोएडा और अं‍बाला में हिंसा भड़क उठी। इसके अलावा गाजियाबाद, मेरठ और लखनऊ में भी तनावपूर्ण माहौल दिखा।

सुबह से ही बैंगलोर, मैंगलोर, चेन्‍नई, कोयंबटूर की सड़कों पर सन्‍नाटा पसरा हुआ है। ऐसा ही माहौल मुंबई में है। हालांकि मुंबई में लोकल ट्रेनें चलने की वजह से प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले लोग अपने-अपने ऑफिस आसानी से चले गये। हालांकि तमाम निजी फैक्ट्रियों में आज यहां ताले पड़े रहे। दिल्‍ली की सड़कों पर भी सन्‍नाटा दिखा। यहां सबसे बड़ी दिक्‍कत ऑटो नहीं मिलने की थी। मेट्रो का संचालन यथावत चलता रहा।

वहीं नोएडा में दोपहर को हुई तोड़फोड़ व आगजनी में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। इस दौरान फायर ब्रिगेड के वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं अंबाला में सुबह तड़के हंगामे के बीच एक बस ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं कोलकाता पूरी तरह शांति पड़ा हुआ है।

देखें भारत बंद की तस्‍वीरें-

कई जगह एटीएम मशीनें भी बंद

कई जगह एटीएम मशीनें भी बंद

देश के लगभग हर शहर में एटीएम मशीनें अगर खराब हुईं तो उनकी मरम्‍मत करने कोई नहीं पहुंचा, लिहाजा सिक्‍योरिटी गार्ड उन्‍हें बंद करके चले गये।

कोलकाता का हावड़ा ब्रिज

कोलकाता का हावड़ा ब्रिज

कोलकाता में भारत बंद के दौरान हावड़ा ब्रिज पर सन्‍नाटा पसरा हुआ है, जबकि रोजाना यहां भारी-भरकम ट्रैफिक रहता है।

मुंबई में पुलिस का पहरा

मुंबई में पुलिस का पहरा

मुंबई में जगह-जगह पुलिस फोर्स तनात रही, क्‍योंकि यहां पर शिवसेना के 2 लाख से ज्‍यादा कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेड यूनियनें हड़ताल पर हैं।

बैंकों के बाहर सन्‍नाटा

बैंकों के बाहर सन्‍नाटा

देश के सभी सरकारी बैंकों के बाहर आज सन्‍नाटा पसरा रहा। हर जगह एक ही बात आज हड़ताल है।

कोलकाता का बाजार

कोलकाता का बाजार

कोलकाता के बाजार में सुबह ही तमाम कर्मचारी पहुंच गये और बाजार बंद कराने लगे।

बीरभूमि का स्‍टेशन

बीरभूमि का स्‍टेशन

भारत बंद के दौरान कोलकाता के पास बीरभूम का रेलवे स्‍टेशन कुछ ऐसा दिखाई दिया।

मोदी को लाने की मांग

मोदी को लाने की मांग

कई जगह तो लोग गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्‍टर लेकर सड़कों पर निकल पड़े इस मांग के साथ कि अब बारी मोदी की।

जगह-जगह जुलूस

जगह-जगह जुलूस

कई शहरों में ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इन यूनियनों को वाम दलों का समर्थन प्राप्‍त है।

जगह-जगह जुलूस

जगह-जगह जुलूस

कई शहरों में ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इन यूनियनों को वाम दलों का समर्थन प्राप्‍त है।

जगह-जगह जुलूस

जगह-जगह जुलूस

कई शहरों में ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इन यूनियनों को वाम दलों का समर्थन प्राप्‍त है।

सड़कों पर क्रिकेट

सड़कों पर क्रिकेट

देश के लगभग हर शहर में लोग बंद का मजा भी ले रहे हैं। सड़कों पर क्रिकेट खेलते दिखे लोग इस बात के गवाह हैं।

मैंगलोर में सड़कों पर सन्‍नाटा

मैंगलोर में सड़कों पर सन्‍नाटा

कर्नाटक के मैगलोर शहर में कुछ इस प्रकार सन्‍नाटा पसरा रहा। यहां की अधिकांश निजी कपंनियां बंद रहीं। स्‍कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई।

नोएडा में हिंसा

नोएडा में हिंसा

नोएडा में हिंसा भड़क उठी, जहां सरकारी वाहनों को निशाना बनाया गया। इस हिंसा को काबू में करने के लिये भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आगरतला में सन्‍नाटी सड़कें

आगरतला में सन्‍नाटी सड़कें

सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा साफ कह रहा है कि भारत बंद का असर यहां बहुत ज्‍यादा हुआ है।

पटना रेलवे स्‍टेशन पर हंगामा

पटना रेलवे स्‍टेशन पर हंगामा

पटना रेलवे स्‍टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने कुछ इस प्रकार हंगामा किया।

बैंकों के अंदर का हाल

बैंकों के अंदर का हाल

जिस जगह हर रोज सैंकड़ों लोगों का तांता लगा रहता है, उसी बैंक में आज सन्‍नाटा पसरा हुआ है।

Protest in many cities

Protest in many cities

देश के लगभग सभी शहरों में आज जगह-जगह प्रदर्शन हुए।

दिल्‍ली का चांदनी चौक

दिल्‍ली का चांदनी चौक

दिल्‍ली के चांदनी चौक में आज अधिकांश मजदूर बिना काम के खाली बैठे रहे।

अजमेर

अजमेर

अजमेर में बंद के दौरान ऊंट गाड़ी से सफर करते विदेशी यात्री।

गुवाहाटी

गुवाहाटी

गुवाहाटी में प्रदर्शन के रेल मार्ग ब्‍लॉक कर दिये गये।

कोलकाता

कोलकाता

कोलकाता में वाहन का इंतजार करते यात्री।

गुवाहाटी

गुवाहाटी

बंद के दौरान लोगों को हटाती पुलिस।

गुवाहाटी

गुवाहाटी

बंद के दौरान समर्थकों को प्रदर्शनस्‍थल से हटाती पुलिस।

भुवनेश्‍वर कुमार

भुवनेश्‍वर कुमार

बंद के दौरान एक बस को रूकवाते प्रदर्शनकारी।

लखनऊ में सन्‍नाटा

लखनऊ में सन्‍नाटा

लखनऊ के अंबेडकर बस स्‍टैंड पर कुछ इस प्रकार सन्‍नाटा देखने को मिला।

कोलकाता

कोलकाता

कोलकाता में कई सरकारी कर्मचारी ऐसे भी थे, जो दिन भर काम में व्‍यस्‍त रहे।

कोलकाता में सन्‍नाटा

कोलकाता में सन्‍नाटा

कोलकाता की सड़कों पर कुछ इस तरह सन्‍नाटा पसरा रहा।

आगरतला में काम बंद

आगरतला में काम बंद

आगरतला में काम बंद होने की वजह से दैनिक मजदूर दिन भर आराम फरमाते रहे।

नोएडा में हिंसा

नोएडा में हिंसा

देखिये किस तरह नोएडा में हिंसा के वक्‍त युवकों ने महंगी-महंगी गाडि़यां तोड़ीं।

भुवनेश्‍वर में भी प्रदर्शन

भुवनेश्‍वर में भी प्रदर्शन

ओडीशा के भुवनेश्‍वर में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ। कई जगह सड़कों पर टायर जलाये गये।

कोलकाता में प्रदर्शन

कोलकाता में प्रदर्शन

कोलकाता की सड़कों पर कई जगह सड़कों पर प्रदर्शन भी देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+