शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 135 अंक ऊपर

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। ओएनजीसी (4.03 फीसदी), बजाज ऑटो (2.36 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.19 फीसदी), भेल (2.00 फीसदी) और सिप्ला (1.96 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भारती एयरटेल (1.94 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.37 फीसदी), गेल (1.37 फीसदी), कोल इंडिया (1.35 फीसदी) और जिंदल स्टील (0.79 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.00 अंकों की तेजी के साथ 5,900.20 पर खुला और 41.50 अंकों यानी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 5,939.70 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,947.55 के ऊपरी और 5,883.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 74.40 अंकों की तेजी के साथ 6,729.07 पर और स्मॉलकैप 62.25 अंकों की तेजी के साथ 6,649.73 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (1.90 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.66 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.38 फीसदी), बिजली (1.16 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.10 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1371 शेयरों में तेजी और 742 में गिरावट का रुख रहा, जबकि 847 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस ।












Click it and Unblock the Notifications