71 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा मध्‍य प्रदेश

Shivraj Singh
भोपाल। मध्य प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ वषरें के शासनकाल में कर्ज बढ़कर ढाई गुना हो गया है। राज्य को इस कर्ज पर पांच हजार 299 करोड़ तो ब्याज के तौर पर चुकना पड़ रहा है।

विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा पूछे गए लिखित सवाल के जवाब में वित्तमंत्री राघवजी ने बताया है कि राज्य पर वर्ष 2002-03 में कुल कर्ज 27 हजार 182 करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2011-12 में बढकर 71 हजार 478 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्तमंत्री द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते नौ वषरें के भाजपा शासन काल में कर्ज बढ़कर लगभग ढाई गुना से ज्यादा हो गया है। राज्य को कर्ज पर जहां वर्ष 2002-03 में 5048 करोड़ रुपये का ब्याज देना होता था, वहीं यह ब्याज की राशि बढ़कर 5299 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्तमंत्री द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य के विनियोग की राशि में भी नौ वर्षो में इजाफा हुआ है जो बढ़कर 61 हजार 228 करोड़ रुपये से बढ़कर 81 हजार 133 करोड़ रुपये हो गई है। इसी तरह केंद्र से मिलने वाली राशि में भी इजाफा हुआ है। जो 1861 करोड़ रुपये से बढ़कर 9928 करोड़ रुपये हो गई है। राज्य में होने वाला कुल व्यय 57 हजार 528 रुपये से बढ़कर 77 हजार 613 करोड़ रुपये हो गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+