आखिर अजय-माधवन की फैन क्यों हैं लड़कियां?
क्या कभी आपने सोचा है कि अजय देवगन, आर माधवन, प्रभु देवा जैसे कलाकार जो कि गोरे नहीं है लेकिन लड़कियों में खासा लोकप्रिय हैं क्यों? क्यों लड़कियां इन जैसे सितारों पर जान देने पर आतुर रहती हैं, आखिर अजय देवगन की आंखों और माधवन की मुस्कुराहट में महिलाओं को क्या मिलता है जो वो इन्हें बार-बार देखना चाहती हैं। तो इसके पीछे कारण है इन सभी कलाकारों का श्याम रंग।
चौंक गये ना लेकिन हैरान मत होइये क्योंकि सच्चाई यही है कि गोरे बदन वालीं महिलाओं या लड़कियों को काले और सांवले छोरे ही पसंद आते हैं और वो इस रंग वाले व्यक्तियों को ही अपना पति, प्रेमी और दोस्त बनाना पसंद करती हैं, अब हीरो से तो लड़किया शादी नहीं कर सकती है इसलिए हीरो से मेल खाती पर्सनालिटी को ही अपना जीवन साथी बना लेती हैं।
यह बात कार्डिफ विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के रिसर्चरों ने कही है। जिनके शोध के मुताबिक गोरी लड़कियां काले या सांवले लड़को को तो वहीं गोरे लड़के सांवली या गेहूंए रंग वाली लड़की पसंद करते हैं।
रिसर्चरों ने 18-30 वर्ष के लोगों के ऊपर सर्वे करके यह नतीजा निकाला है जो कि काफी दिलचस्प है। इसलिए जो लोग अपने रंग को लेकर उदास रहते हैं तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि उन्हें चाहने वाले उन्हे प्यार से खोजकर अपना बना ही लेंगे।













Click it and Unblock the Notifications