दुबई अस्पताल में भर्ती अमर सिंह, हालत गंभीर
वो दुबई में एक बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे लेकिन अचानक ही वो दुबई एयरपोर्ट पर वह चक्कर खाकर गिर गये जहां से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। टीवी पर जो खबरें आ रही है उससे तो लगता है कि उनकी हालत गंभीर और स्थिर बनी हुई है।
आपको बता दें कि अमर सिंह की किडनी में दिक्कत है , दो साल पहले उनका दुबई में ही किडनी का प्रत्यारोपण हुआ था जिसके बाद वो रेगुलर वहां चेकअप के लिए जाते रहते हैं। मालूम हो कि कैश फॉर वोट मामले में अमर सिंह को जेल के बाद जमानत उनकी बीमारी के ही मद्देनजर मिली थी।
उन्हें लगातार आराम की सलाह दी गयी है। फिलहाल अभी उनके परिवार वाले उनकी बीमारी के लिए कुछ कह नहीं रहे हैं।उनकी पत्नी दुबई पहुंच चुकी हैं।
आपको बता दें कि कभी मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी अमर सिंह आज सपा के लिए बीता हुआ कल साबित हो चुके हैं। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह पर परिवादवाद का आरोप लगाया था जिसके कारण सपा से वो निष्कासित कर दिये गये थे। अमर सिंह ने बाद में अपनी नयी पार्टी बना ली है और समय-समय पर वो सपा के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications