चुनावी महाभारत में राजनाथ- अर्जुन तो श्रीकृष्‍ण होंगे मोदी

नई दिल्‍ली (वनइंडिया ब्‍यूरो)। अगली लोकसभा के लिये होने वाली चुनावी महाभारत में भारतीय जनता पार्टी के रथ पर सवार हो चुके अर्जुन यानी राजनाथ सिंह ने साफ संकेत दे दिये हैं कि उनके सारथी गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। सारथी होंगे यह तो साधारण बात है, लेकिन श्रीकृष्‍ण की भूमिका निभा पायेंगे या नहीं, यह मोदी को बड़ी जिम्‍मेदारी मिलने के बाद ही पता चलेगा।

हां अगर अभी तक जो तस्‍वीर सामने आ रही है, वो तो मोदी को महाभारत के कृष्‍ण के रूप में रेखांकित कर रही है। मोदी का चक्रव्‍यू तोड़ना कांग्रेस व उसके साथी दलों के लिये आसान नहीं होगा। क्‍योंकि मोदी जानते हैं, जनता का दिल कैसे जीता जाता है। गुजरात में 3डी के माध्‍यम से एक साथ 20 से अधिक स्‍थानों पर लोगों को एक साथ संबोधित करने वाले नरेंद्र मोदी के पास सिर्फ टेक्‍नोलॉजी ही नहीं, बल्कि एक विज़न भी है, जो भाजपा को सत्‍ता दिला सकता है।

Narendra Modi, Rajnath Singh

नरेंद्र मोदी के विजन-2014 के अंतर्गत सिर्फ गुजरात नहीं बल्कि पूरे भारत को प्रोजेक्‍ट करना होगा। चूंकि गुजरात की चर्चा अब देश के हर गली मोहल्‍ले में है, इसलिये गुजरात की विकास गाथा भाजपा के लिये वरदान साबित हो सकती है। अगर चुनावी अभियान किसी अन्‍य व्‍यक्ति के हाथ में रहता, तो एक बार फिर भाजपा को निगेटिव कैम्‍पेन करते देखते, लेकिन अगर मोदी कप्‍तान बने तो पूरा अभियान एकदम अलग होगा।

मोदी के शासन में सरकारी कर्मचारी काम करते वक्‍त घड़ी नहीं देखते हैं, अब यही हाल भाजपा कार्यकर्ताओं का होने वाला है, कम से कम चुनाव तक तो जरूर। जी हां गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कई-कई रात सोते तक नहीं थे।

चुनावी अभियान के कप्‍तान बनने पर मोदी के लिये जो बड़ी चुनौतियां होंगी वो हैं उत्‍तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल और महाराष्‍ट्र होंगी। उत्‍तर प्रदेश, इसलिये क्‍योंकि यहां सपा के युवा नेता अखिलेश यादव की लहर दौड़ रही है। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस। केरल, उत्‍तराखंड और कर्नाटक में जनता का विश्‍वास जीतना इतना आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+