मोदी के नाम पर भिड़े काटजू और जेटली
नयी दिल्ली। प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू और बीजेपी के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। उरुण जेटली पर पलटवार करे हुए पीसीआई के अध्यक्ष काटजू ने कहा है कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वह राजनीति के लिए योग्य नहीं हैं।
दरअसल कुछ दिनों पहले बीजेपी नेता अरुण जेटली ने बीजेपी की बेवसाइट पर काटजू की आलोचना करते हुए लिखा था कि काटजू केवल गैर-कांग्रेसी राज्यों पर ही टिप्पणी और उसकी आलोचना करते है। काटजू पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने लिखा था कि गैर-कांग्रेसी राज्यों के बारे में काटजू का टिप्पणी करना ऐसा लगता है मानों वो रिटायरमेंट के बाद नौकरी देने वालों का धन्यवाद दे रहे हैं। जेटली ने कहा कि काटजू किसी कांग्रेसी नेता से भी ज्यादा कांग्रेसी है।

बीजेपी नेता के इस बयान के बाद पीसीआई के अध्यक्ष जस्टिस टजू ने जेटली पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी नेता हमेशा से निजी हमले करने के दी रहे है। उन्होंने अपनीसफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी का पक्ष लिए बगैर अपना मत रखा है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कई बार उन्होंने कांग्रेसी सरकारों की भी आलोचना की है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एक अंग्रेजी अखबार में लिखे अपने लेख में प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष काटजू ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा था कि देश के लोग सोच-समझकर कर अपना प्रधानमंत्री चुनें। मोदी के हिन्दुवादी छवि को देखते हुए काटजू ने ये बात कही थी । जिसके बाद से ये विवाद खड़ा हो गया। इससे पहले काटजू ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की भी कड़ी आलोचना करते हुए उनपर प्रेस की आजादी को खत्म करने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications