भारत में हर व्यक्ति की जानकारी अब मिलेंगी एक क्लिक पर

Soon there will be biggest population register of india
नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार जल्द ही एक ऐसा रजिस्टर तैयार करने जा रही हा जिसमें देश के हर नागरिक ने जुड़ी सारी जानकारी होगी। गृह मंत्रालय का जनसंख्या विभाग हर नागरिक का ब्योरा जल्द राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानी की एनपीआर में रजिस्टर करने जा रहा है। यह रजिस्टर पूरी तरह से डिजिटल रूप में तैयार किया जा रहा है। दरअसल भारत चीन के बाद दनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है लेकिन चीन में जनसंख्या रजिस्टर सिर्फ स्टेट बेसिस पर होता है ऐसे में वहां राष्ट्रीय स्तर का कोई जनसंख्या रजिस्टर नहीं है।

लेकिन भारत में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर तैयार करने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इस रेजिस्ट्रेसन में देश के हर नागरिक की उम्र से लेकर शैक्षिक योग्यता का ब्योरा सरकार के पास जल्द डिजिटल तौर उपलब्ध होगा। इसका विवरण भी दर्ज होगा कि व्यक्ति किस शहर की किस गली में या किस गांव में रहते हैं और उसके परिवार में कौन-कौन है।

इस योजना के तहत पहले चरण में घर के हर व्यक्ति का ब्योरा एकत्र किया था। इसमें नाम-पता समेत करीब 15 किस्म की जानकारियां थीं। जिन्हें अब डिजिटल तौर पर तैयार रकिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो अबतक 111 करोड़ से भी अधिक लोगों के 15 किस्म के आंकड़ों को डिजिटल रूप में परिवर्तित किया जा चुका है। एनपीआर के तहत देश के नागरिकों के बायोमेट्रिक लेने की प्रक्रिया भी चल रही है जिसमें अबतक 10.50 करोड़ लोगों के बायोमेट्रिक किया जा चुका है। इसके तहत फोटो, फिंगर प्रिंट एवं आइरिश दर्ज की जाती है।

एनपीआर की विशेषताएं

इसमें दर्ज होगा हर नागरिक का नाम, घर के मुखिया से उसका रिश्ता, पिता का नाम, मां का नाम, पति/पत्नी का नाम, लिंग, जन्म तिथि, वैवाहिक स्थिति, जन्म स्थान, राष्ट्रीयता, मौजूदा पता, मौजूदा पते पर रहने की अवधि, स्थाई पता, पेशा तथा शिक्षा।

क्या इस्तेमाल होगा

इस ब्यौरे के तैयार हो जाने के बाद देश में किसी भी नागरिक की पूरी
जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर हासिल की जा सकेंगी

आबादी का ब्योरा

-120 करोड़ लोगों का नाम, पता व अन्य ब्योरे एक क्लिक पर होंगे उपलब्ध
-111 करोड़ का ब्योरा अब तक डिजिटल रूप में तैयार, जुड़ेंगे आठ करोड़ लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+