लोकसभा चुनाव में बाबा रामदेव उतारेंगे कैंडिडेंट्स

एक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने कहा कि वह सही वक्त पर योग्य उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे। उन्गौहोंने कहा कि देश से भ्रष्टचार खत्म करने के लिए उन्हें राजनीति में उतरना ही होगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी रामदेव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट उतारने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने चुप्पी साध ली।
रामदेव ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वो चुनाव प्रचार के लिए तैयार रहें और लोगों को अच्छे उम्मीदवारों को वोट देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने साफ किया कि अगले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी 300 से अधिक योग्य और कर्मठ सांसदों को चुनकर संसद में भेजेगी। रामदेव ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि ये समय की मांग है कि हमारे नेता देश की सही ढ़ग से सेवा करे। इसलिए उनकी पार्जटी अब सियासी मैदान में उतरने को तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications