पाकिस्तान: क्वेटा में बम धमाका, 79 की मौत, 180 जख्मी
क्वेटा।
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में शनिवार की शाम दो व्यस्त बाजारों में हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और 180 लोग घायल हो गए। बताया जाता है इस विस्फोट में 100 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। समाचार एजेंसियों के मुताबिक विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि दोनों बाजारों की 60 से अधिक दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं और मलबे में कई लोग दब गए। इस वजह से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। id="toptextpromo">उर्दू
टीवी चैनल 'दुनिया' के मुताबिक, घायलों में कई की हालत गंभीर है। घटनास्थल पर राहत कार्य अबतक जारी है। क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक वजीर खान ने कहा कि रिमोट कंट्रोल के जरिए विस्फोट को अंजाम दिया गया और विस्फोटक एक रिक्शा में रखे गए थे। उन्होंने कहा कि जिस शहर में विस्फोट वहां हाजरा समुदाय के शिया मुसलमान की बहुलता है। विस्फोट के बाद शिया मुसलमानों ने घटनास्थल को घेर लिया और प्रदर्शन किया। उन्होंने राहत दल, मीडिया और पुलिस को घटनास्थल पर जाने से रोका। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्रदर्शनकारियों
का कहना था कि पिछले दो साल में हाजरा समुदायों को निशाना बनाकर कई हमले किए गए लेकिन सरकार उन्हें समुचित सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रही। सुरक्षा के मद्देनजर घायल 30 महिलाओं और बच्चों को क्वेटा के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है। शिया मुसमानों के संगठन मजलिस-ए-वाहदत ने विस्फोट के मद्देनजर तीन दिन के शोक की घोषणा की है और रविवार को क्वेटा बंद का एलान किया है। अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। (आईएएनएस)











Click it and Unblock the Notifications