दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंड
दिल्ली/नोएडा/लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली और आसापास के राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम के इस नये मिजाज ने ठंड बढ़ा दी है और शुक्रवार की शाम से लगातार बारिश जारी है। दिल्ली और एनसीआर की बात करें तो तेज हवाओं और मुसलाधार बारिश के चलते मौसम में काफी नमी आ गई है। मालूम हो कि दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार की सुबह से ही आसमान पर बादल मंडरा रहे थे जो शाम होते होते बरसने लगे।
मौसम में आए इस परिवर्तन की वजह से राजधानी का मौसम सुहाना बन गया है। एक बार फिर लोगों ने हल्की सर्दी का एहसास किया। हालांकि मौसम में आए इस परिवर्तन की वजह पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश बता रहे हैं।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का मनना है कि आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा और हल्की-फल्की बारिश होगी।
वहीं बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो राजधानी लखनऊ सहित लगभग सभी हिस्सों में पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश शनिवार को भी जारी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है, हालांकि अधिकतर शहरों में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में 11.8 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 12.4 और इलाहाबाद में 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications