हेलीकॉप्‍टर डील: इटली ने भारत को दस्‍तावेज देने से किया इंकार

VIP chopper scam
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। वीवीआईपी हेलीकॉप्‍टर डील में हुए घोटाले की जांच कर रही भारत सरकार को करारा झटका लगा है। इटली की एक अदालत ने इस सौदे से जुड़े दस्‍तावेजों को भारत के साथ साझा करने से इंकार कर दिया है। मालूम हो कि इसी बीच रक्षा मंत्रालय और सीबीआई की एक संयुक्त टीम रविवार को इटली के लिेये रवाना होने वाली है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मामले की विस्तृत जानकारी के लिए दल इटली के अभियोजकों से मुलाकात करेगा। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई के डीआईजी स्तर के दो सदस्य और एक कानून अधिकारी के अलावा रक्षा मंत्रालय के अधिकारी इस दल के सदस्य होंगे।

मालूम हो कि रक्षा मंत्रालय ने अगस्ता वेस्टलैंड को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर रिश्वत के आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा। मंत्रालय के नोटिस में कंपनी से पूछा गया है कि वर्ष 2010 के 36 हजार करोड़ रुपये के सौदे को रद्द क्यों नहीं कर दिया जाए। प्रवक्ता ने कहा, ‘रक्षा मंत्रालय ने अगस्ता वेस्टलैंड को एक औपचारिक कारण बताओ नोटिस जारी कर करार को रद्द करने और करार की शर्तों के आधार पर अन्य कार्रवाई की मांग की।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+