कांस्टेबल ने एसीपी की आईडी से मेल कर मांगी अरूण जेटली की कॉल डिटेल
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने एसीपी की आईडी से मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर को मेल कर अरूण जेटली की काल डिटेल मांगी, जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है कि कांस्टेबल के अरविंद डबास ने ऐसा क्यों किया ?
गौरतलब है कि अरूण जेटली भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और राज्य सभा में भी विपक्ष के नेता है। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हमने कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उसने मेल करने के लिए एसीपी की आफिशियल आईडी का इस्तेमाल किया और अरूण जेटली की कॉल डिटेल मांगी।
इस मामले की दिल्ली पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है हालांकि अभी तक जांच में कुछ सामने नहीं आया है।













Click it and Unblock the Notifications