दुनिया भर में मोबाइल फोन की बिक्री घटी

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दुनियाभर में उपभोक्ताओं को 2012 में 1.75 अरब मोबाइल फोन सेट बेचे गए, जो 2011 की संख्या से 1.7 फीसदी कम है। इस अवधि में हालांकि स्मार्टफोन की बिक्री में वृद्धि देखी गई।
2012 में फीचर फोन की मांग 2012 की चौथी तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 19.3 फीसदी कम रही। 2013 में भी इसकी मांग में गिरावट का अनुमान है। स्मार्ट फोन की बिक्री 2012 की चौथी तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 38.3 फीसदी अधिक रही।
गार्टनर के मुताबिक 2013 में 1.9 अरब मोबाइल फोन बिकेंगे, जिसमें स्मार्ट फोन की संख्या करीब एक अरब रहेगी। स्मार्ट फोन विक्रेताओं में एप्पल और सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 2012 की चौथी तिमाही में बढ़कर 52 फीसदी हो गई, जो तीसरी तिमाही में 46.4 फीसदी थी। सैमसंग की हिस्सेदारी स्मार्टफोन और समग्र फोन में सर्वाधिक रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications