ओलंपिक से कुश्‍ती को बाहर होने से बचाने के लिये आगे आये मोदी

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कुश्‍ती का समर्थन किया है और 2020 ओलंपिक से कुश्‍ती को बाहर करने के आईओसी के फैसले का कड़ा विरोध किया है। नरेन्‍द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अपील की है कि वह इस मामले में हस्‍तक्षेप करें और कुश्‍ती को ओलंपिक से बाहर ना होने दें। मोदी ने केंद्र सरकार से कुछ देशों का समूह बनाने और सितंबर में आखिरी फैसला आने से पहले अंतरराष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रस्‍तावित कदम के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाने का आग्रह किया है।

नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात राज्‍य के वार्षिक खेल समारोह 'खेल महाकुंभ' के समापन समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री, भारत सरकार को सितंबर में होने वाले आखिरी फैसले का इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि सरकार को पहल करनी चाहिए।

Narendra Modi
उसे कुश्‍ती से जुड़े लोगों को साथ में लेकर इस कदम का विरोध करना चाहिए। मोदी ने कहा कि हमें संगठन बनाकर मजबूती के साथ अपना पक्ष रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कुश्ती ओलंपिक से बाहर नहीं हो। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि कुश्‍ती 1896 से ही ओलंपिक खेलों का हिस्‍सा है और एशियाई देशों ने इसमें अच्‍छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, ‘कुश्ती को आधुनिक खेल नहीं कहना अपमान है। यह पारंपरिक खेल है। यह खेल ओलंपिक का हिस्सा बना रहे इसके लिए एशियाई देशों और लोगों को आगे आना होगा।'मोदी ने कहा कि आधुनिकता के नाम पर कुश्ती का विरोध करना इस खेल का अपमान है जो कि महाभारत के दिनों से समाज का हिस्सा रहा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+