वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील में कानून के तहत कार्रवाई होगी: सलमान

हमें उम्मीद है कि वहां से हमें नवीनतम जानकारी मिलती रहेगी, ताकि उचित समय पर इसका देश में इस्तेमाल किया जा सके।" रक्षा मंत्रालय ने अति विशिष्ट लोगों के लिए 12 अगस्टावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर्स खरीदने के लिए 75 करोड़ डॉलर के सौदे में रिश्वत के आरोप में इटली की निर्माता कंपनी, फिनमेक्के निका के प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
फिनमेक्के निका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिउसेपे ओरसी के खिलाफ जांच हो रही है। उन्हें मंगलवार को इटली में गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सरकार की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर खुर्शीद ने कहा, "जो भी कानून सम्मत कार्रवाई होगी, की जाएगी। मैं नहीं समझता कि हमें विपक्ष या हम पर दबाव बनाने वाले किसी व्यक्ति को खुश करने के लिए कुछ करना चाहिए। कानून के हिसाब से जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यदि सीबीआई को केंद्र सरकार से किसी तरह की सहायता की आवश्यकता होगी तो जांच एजेंसी को वह उपलब्ध कराई जाएगी।" इसे दूसरा बोफोर्स बताने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए खुर्शीद ने कहा, "बोफोर्स को लेकर कई तरह के आरोप लगे हैं। लेकिन देश के उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय और दुनिया के कई न्यायिक फैसलों में इसे गलत बताया गया है।" (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications