मौत की चीखों के बीच बार बालाओं संघ बेनी प्रसाद का जन्‍मदिन

बाराबंकी। जिस वक्‍त संगम के तट पर महाकुंभ में महामातम का मंजर था, 36 श्रद्धालुओं की दर्दनाक से मौत से पूरा देश गमगीन था उस वक्‍त कांग्रेस नेता और केंद्रीय इस्‍पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बार डांसरों के साथ नाच-गा रहे थे। जी हां मौका था उनके खुद के 73वें जन्‍मदिन के जश्‍न का।

इसी दिन बाराबंकी के श्री राम वाटिका में 30 गरीब लड़कियों के शादी का भी आयोजन था।आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि खुद बेनी प्रसाद वर्मा ने 10 साल पहले अपने जन्‍मदिन के मौके पर इस तरह के सामूहिक विवाह का आयोजन शुरु किया था। मगर उन 10 सालों में यह यह पहला मौका था जब बार बालाओं को डांस के लिये बुलाया गया हो।

Union steel minister Beni Prasad Verma

कुछ भी कहने की जरुरत नहीं है क्‍योंकि उस समारोह का माहौल कैसा होगा ये तस्‍वीरें साफ तौर पर बंया कर रही हैं।
हालांकि इस पूरे मामले में बेनी प्रसाद वर्मा की तरफ से कोई सफाई नहीं दिया गया है मगर इस कार्यक्रम के आयोजक वीरेन्‍द्र सिंह ने बताया है कि बार डांसरों को एक नवविवाहिता जोड़े के परिवारीजनों ने बुलाया था। उन्‍होंने कहा कि यह बार बालाओं का डांस समूह शादी का हिस्सा नहीं था। एक नवविवाहित जोड़े के परिवार ने अपनी खुशी का इजहार करने के लिए इसका आयोजन किया। तब तक मंत्री जी लौट चुके थे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+