हेलीकॉप्टर सौदा : भारत ने मांगी इटली से जानकारी

Helicopter
नई दिल्ली। भारत ने इटली सरकार से इतालवी फर्म फिनमेक्केनिका के साथ हुए हेलीकॉप्टर सौदे में 74 करोड़ 92 लाख डालर के भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित सूचना की मांग की है। इतालवी रक्षा फर्म के प्रमुख को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "रोम में स्थित भारतीय दूतावास ने इटली की सरकार से इस संबंध में उनके पास उपलब्ध जानकारी की मांग की है, लेकिन दूसरी ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।"

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिनमेक्केनिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गियूसेप्पे ओरसी को भारत को बेचे गए अगस्टा वेस्टलैंड हेलीकाप्टर सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 2010 में हुए 12 हेलीकॉप्टरों के सौदे में उन्होंने किसी प्रकार की गड़बड़ी करने से इनकार किया है। इन हेलीकॉप्टरों में से तीन की आपूर्ति भारत को की जा चुकी है।

कोर्रिएरे डेल्ला सेरा अखबार के ऑन लाइन संस्करण के मुताबिक भारत को 12 हेलीकॉप्टर बेचा जाना सुनिश्चित करने के लिए रिश्वत देने के आरोप में ओरसी को गिरफ्तार किया गया है। जांच के तहत इतालवी रक्षा फर्म के प्रमुख ब्रुनो स्पाग्नोलिनी सहित तीन लोग नजरबंद हैं।

अकबरुद्दीन ने कहा कि उन्हें सूचित किया गया है कि यह एक न्यायिक प्रक्रिया है और इसलिए रोम इस मामले में कोई सूचना साझा नहीं कर सकता। इधर भारतीय रक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने के आदेश दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+