निकाय चुनावों में भी चला नरेंद्र मोदी का जादू

गुजरात में गत रविवार को 77 नगर पालिकाओं के लिए मतदान हुआ था। लगभग 75 प्रतिशत तक भारी मतदान करके लोगों ने विधानसभा चुनाव में हुए भारी मतदान का सिलसिला बनाए रखा था और मंगलवार को सुबह शुरू हुई मतों की गिनती ने फिर वही रुझान दिए, जो गत 20 दिसम्बर को विधानसभा चुनावों के दौरान दिए थे।
नगर पालिका चुनावों में भी भाजपा को जिस प्रकार भारी बढ़त मिली है, उससे स्पष्ट है कि राष्ट्रीय स्तर पर छाए नरेंद्र मोदी का गुजरात में अपने घर में जादू जबर्दश्त सिर चढ़ कर बोल रहा है। मोदी के जादू की इंतहा तो इस बात से भी आँकी जा सकती है कि वल्लभविद्यानगर एवं सलाया नगर पालिकाओं में कोई विपक्ष नहीं रहा। यहाँ सभी 27-27 सीटें भाजपा ने जीती हैं, तो थानगढ नगर पालिका में भाजपा ने 27 में से 25 सीटों पर कब्जा किया है।
अब तक प्राप्त आँकड़ों के अनुसार भाजपा ने ध्रोल, जामजोधपुर, कालावड, द्वारका, सलाया, चाणस्मा, साणंद, कोडीनार, माणावदर, वंथली, दूधरेज, राजूला, वडनगर, धोराजी, सोनगढ, जाफराबाद, रापर, खेडब्रह्मा, तलोद, मेहसाणा, वल्लभविद्यानगर, तालाला, गारियाधार, गढडा, धंधुका, छाया और हालोल जैसी महत्वपूर्ण नगर पालिकाओं में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। दूसरी ओर कांग्रेस मात्र चोरवाड, बावळा और विसावदर में ही बढ़त बना पाई है, जबकि एनसीपी ने राणावाव नगर पालिका पर कब्जा किया है।
जरूर पढ़ें- मोदी फोबिया बना अफजल गुरु की फांसी का फंदा।












Click it and Unblock the Notifications