रूस में मैमथ के 600 किलोग्राम के दांत जब्त
मास्को। पुलिस ने रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र यकूतिया से विशालकाय जीव मैमथ के दांत के 600 किलोग्राम जीवाश्म जब्त किए हैं।समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार आंतरिक मामलों के विभाग ने यह जानकारी दी कि ब्लागोवेश्चेंश्क के एक गोदाम से पुलिस को मैमथ के 71 दांत मिले हैं।
तीन लोग इन दांतों को चीन में बेचने का प्रयास कर रहे थे। अंतराष्ट्रीय बाजार में मैमथ के दांत की कीमत चांदी की कीमत के बराबर है।

दुनिया में बचे हुए मैमथ की 90 प्रतिशत आबादी यकूतिया में पाई गई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि क्षेत्र में मौसम की परिस्थितियां और बर्फ से ढकी धरती में मैमथ का अस्तित्व अब भी बरकरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications