वेलेंटाइंस डे पर मास्को में 424 जोड़ों का विवाह
मास्को। वेलेंटाइंस डे के अवसर पर मास्को में कुल 424 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। सिविल रजिस्ट्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक बीते साल 12 दिसम्बर, 2012 को यहां 1,000 से ज्यादा जोड़ों का विवाह हुआ था।
इस दिन की तारीख में एक ही अंक तीन बार (12/12/12) होने की वजह से इसे विशेष महत्व दिया गया था। सोवियत संघ के विघटन के बाद रूसियों ने वेलेंटाइंस डे मनाना शुरू किया था। वर्ष 2008 में रूस में वेलेंटाइंस डे के विकल्प के तौर पर 'डे ऑफ फेमली, लव एंड फेथफुलनेस' की शुरुआत की गई थी। इसे 'डे ऑफ सेंट्स पीटर एंड फेवरोनिया' भी कहा जाता है।
वैलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में वनइंडिया आपके लिये लेकर आया है विशेष लेख लेकर आया है। यदि आप अपने वैलेंटाइन डे को खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो आप इस पेज पर जरूर जायें। वनइंडिया वैलेंटाइन डे वीक।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications