फेसबुक पर लड़की समझ पुलिस से चैटिंग करता था चोर, गिरफ्तार

दरअसल पुलिस इस बात से वाकिफ थी कि लड़कियां इस चोर की कमजोरी है। और वो अक्सर फेसबुक पर लड़कियों से फ्लर्ट करता रहता है। पुलिस ने चोर की इसी कमजोरी को अपनी ताकत के तौर पर इस्तेमाल किया। पुलिस ने लड़की के नाम से बने इस फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से दुकान में काम करने वाले 23 साल के विजय चौधरी को फेंड रिक्वेस्ट भेजा। फिर क्या था। विजय ने उसे असली समझ कर चेटिंग शुरु कर दी और कुछ दिन बाद पुलिस ने उसे शिवाजी टर्मिनल मिलने के लिए बुलाया और वही से गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल दुकान में काम करने वाले विजय को दुकान के मैनेजर ने दो लाख 60 हजार रुपये बैंक में जमा कराने को दिए थे लेकिन उनसे पैसे बैंक में जमा करने के बजाय उसे वहां से भाग गया। बाद में दुकान के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस ने की। पुलिस को चकमा देकर वो कई महिनों तक बचता रहा लेकिन जब मुंबई पुलिस को उसके शौक के बारे में पता चला तो उसने सोशल नेटवर्किंग साइट पेसबुक का सहारा लिया और उसे धर दबोचा। कहने को तो फेसबुक दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ संपर्क में रहने, सामाजिक चेतना जगाने का माध्यम है लेकिन आजकल ये चोरों को भी पकड़वाने में भी मददगार साबित हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications