उम्र और गिरते स्वास्थ्य के चलते इस्तीफा देंगे पोप बेनेडिक्ट
लंदन। ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु, पोप बेनेडिक्ट फरवरी के अंत में इस्तीफा दे देंगे। बीबीसी के अनुसार, पोप के पद से इस्तीफा देने की यह कोई पहली घटना नहीं है, लेकिन आधुनिक युग की अपने तरह की यह पहली घटना होगी। पूर्व कार्डिनल, जोसेफ रेटजिंगर ने 78 वर्ष की अवस्था में, जॉन पॉल द्वितीय के निधन के बाद, पोप बेनेडिक्ट 16वें के रूप में 2005 में पद सम्भाला था।
पोप ने एक बयान में कहा है, "ईश्वर के समक्ष अपनी अंतरात्मा का बार-बार परीक्षण करने के बाद मैं इस निर्णय पर पहुंचा हूं कि अधिक उम्र के कारण मेरी शक्ति पेट्राइन मंत्रालय के कामकाज के लिए अब उपयुक्त नहीं है.."

बयान में कहा गया है, "आज की दुनिया में, जहां इतनी तेजी के साथ बदलाव हुए हैं और धार्मिक जीवन की गहरी प्रासंगिकता के प्रश्न उठ खड़े हुए हैं, सेंट पीटर को सम्भालने और सुसमाचार के प्रचार के लिए मन और शरीर दोनों की शक्ति आवश्यक है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से मेरे भीतर की यह शक्ति इस हद तक क्षीण हुई है कि मैं सौंपे गए मंत्रालय की जिम्मेदारी उचित तरीके से निभा पाने में खुद को अक्षम पाया हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications