इस बार वेलेंटाइन दिवस सादगी से मनेगा: सर्वेक्षण

चेन्नई। इस बार वेलेंटाइन दिवस के मौके पर प्रेमी युगल महंगे उपहारों पर अधिक खर्च नहीं करने वाले हैं। यह बात एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के एक सर्वेक्षण में सामने आई।सर्वेक्षण का हवाला देते हुए एक बयान में सोमवार को एसोचैम ने कहा, "मौजूदा उपभोक्ता निराशा की स्थिति में इस बार वेलेंटाइन दिवस के मौके पर प्रेमी युगल आभूषण या महंगे पोषाकों पर अधिक खर्च नहीं करने वाले हैं।"

सर्वेक्षण के मुताबिक प्रेमियों को समर्पित इस दिन सर्वाधिक बिक्री फूलों, चॉकलेटों, प्रसाधन सामग्रियों और सुगंधियों की होगी। इसके बाद कम कीमत वाले टैबलेट, स्मार्टफोन, आईपॉड और डिजिटल कैमरे भी इस दिन काफी बिकेंगे। एसोचैम सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन (एएसडीएफ) द्वारा तीन महीने में किए गए सर्वेक्षण में 20 से 30 वर्ष तक की उम्र के 750 युवा प्रेमियों से पूछताछ की गई। सर्वेक्षण अहमदाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चण्डीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधनी क्षेत्र, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुम्बई, पटना और पुणे जैसे शहरों में किया गया।

सर्वेक्षण में 40 फीसदी युवाओं ने कहा कि वे कम खर्च करेंगे और पारम्परिक उपहार पर ध्यान देंगे। 30 फीसदी युवाओं ने कहा कि वे अपने खास मित्र को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट देंगे। सर्वेक्षण के मुताबिक ऑनलाइन स्टोरों में फूलों की बिक्री बढ़ सकती है। 15 फीसदी युवाओं ने हालांकि डिजाइनर वस्त्र, हैंडबैग, और जूतियों की खरीददारी की बात कही।

इस बार वेलेंटाइन दिवस कार्यदिवस है, इसलिए युवा शाम में फिल्म देखने को तरजीह दे सकते हैं। कई युवाओं ने अपनी मित्र को इस दिन शानदार डिनर देने की योजना भी बताई। सर्वेक्षण के मुताबिक एक युवा औसत डेढ़ से साढ़े तीन हजार रुपये खर्च कर सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+