मनीष तिवारी भांप गये हैं मुलायम की परेशानी
लखलऊ (नवीन निगम)। सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे। आप सोच रहे होंगे कि हाल ही में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि बजट सत्र के बाद चुनाव हो जायेंगे, तो मनीष पर कैसे विश्वास करें। तो हम आपको बता दें, कि दरअसल मनीष तिवारी ने मुलायम की परेशानी को भांप लिया है।
जी हां मनीष तिवारी को मुलायम की परेशानी का अंदाजा पूरी तरह हो चुका है। मुलायम की परेशानी यह है कि वो चुनाव को लेकर दुविधा में हैं। कोई सभा हो या कार्यकर्ता सम्मेलन हर बार मुलायम एक ही बात कहते हैं कि तैयार रहो चुनाव जल्द होगा? आखिरकार मुलायम चुनाव जल्द कराने के लिए इतने बेताब क्यों हैं? और यदि चुनाव कराना ही चाहते हैं तो यूपीए सरकार को समर्थन क्यों दे रहे हैं? लोगों के दिमाग में यह सवाल कौंधते हैं। आइए, समझते हैं मुलामय की इस गणित को और जानते हैं उनकी दुविधा आखिर क्या है?

दरअसल सपा में आजम खां को छोड़ दें तो अखिलेश सहित सपा के सभी नेता चांद की तरह हैं। वह केवल मुलायम रूपी सूर्य से प्रकाश लेकर चमकते हैं, इसलिए उन्हें इस बात की चिंता नहीं रहती कि आगे क्या होगा, लेकिन सूर्य (मुलायम) को तो अपने प्रकाश की चिंता रहती हैं कि वह कब तक रोशनी दे पाएगा। मुलायम अपनी उम्र का आधे से ज्यादा समय सत्ता को आते-जाते देख चुके हैं। वह जानते है कि सत्ता के दौरान पार्टी की लोकप्रियता को बचाकर रखना कितना मुश्किल हैं।
मुलायम जानते हैं कि लोकसभा चुनाव जितनी देर से होंगे पार्टी को उतना ही नुकसान होगा। क्योंकि महंगाई भले ही केंद्र की नीतियों की वजह से बढ़ रही है, लेकिन लोग थोड़े दिनों के बाद इसके लिए राज्य सरकार को भी दोषी ठहराने लगेंगे, और उस समय केंद्र के खिलाफ आरोप लगाने से भी जनता नहीं मानेगी उल्टा उन्हें केद्र सरकार चलाने के लिए जिम्मेदार माना जाएगा।
तो फिर मुलायम केंद्र सरकार को गिरा क्यों नहीं देते हैं? इस समस्या का जवाब मुलायम खुद एक सभा में दे चुके हैं कि यदि वो सरकार से समर्थन वापस भी ले ले तो सरकार के गिरने की संभावना नहीं हैं। आप फिर पूछ बैठेगे तो समर्थन वापस लेकर चुनाव में अपना दामन बचाए, लेकिन समस्या तो यहां भी है। समर्थन वापस लिया तो केंद्र सरकार पूरी तरह मायावती के नियंत्रण में आ जाएंगी और सीबीआई की तलवार सिर पर लटकी होगी और मुलायम की छवि पर कोई दाग लगता हैं तो सपा के और चांद कैसे चमकेंगे क्योंकि रोशनी देने वाले सूर्य को ग्रहण लग चुका होगा।












Click it and Unblock the Notifications