कश्‍मीर में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी

श्रीनगर। संसद भवन पर हमले के आरोपी अफजल को फांसी दिये जाने के बाद ए‍हतियात के तौर पर लगाया गया कर्फ्यू तीसरे दिन भी जारी है। घाटी में किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिए फोर्स लगा दी गयी हैं। मिली खबरों के मुताबिक कल रविवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बारामूला जिले के वाटरगाम में हुई हिंसा में पांच लोग घायल हो गये, जिन्‍हें जिले के अस्‍पताल में ही भर्ती करवाया गया है। इनमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

इस दौरान यह भी जानकारी मिल रही है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ को नियंत्रि‍त करने में दो पुलिस कर्मी भी बुरी तरह घायल हो गये। प्रशासन का कहना है कि स्थिति के सामान्‍य हो जाने तक कर्फ्यू जारी रहेगा। हम किसी को कोई मौका नहीं देना चाहते हैं। गौरतलब है कि अफजल को कश्‍मीर के कई कट्टरपंथियों का समर्थन प्राप्‍त था। जिससे प्रशासन को यह आशंका थी कि उसे फांसी दिये जाने के बाद घाटी में तनाव बढ़ सकता है।

srinagar

प्रशासन ने इस दौरान काफी सतर्कता बरती। अफजल गुरू 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन पर हुए हमले का मुख्‍य आरोपी था। जिसे पिछले 12 वर्षों से तिहाड़ जेल में बंद कर रखा गया था। अफजल को फांसी दिये जाने के बाद राजनीतिक विश्‍लेषकों का भी यही कहना है कि इस मुद्दे को आने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए क्‍योंकि फांसी देश को दुश्‍मन को दी गयी है। देश के प्रशासन को देश की एकता और अखंडता से कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+