लैपटॉप-टैबलेट के बाद अब अखिलेश का रिक्शा

akhilesh yadav
महोबा। अखिलेश सरकार धीरे-धीरे कर अपने वादों को पूरा करने की काबायत में जुट गई है। 10वीं और 12वीं पास छात्रों को लैबटॉप और टबलेट देने के तैयारियों के अंतिम दौर में पहुंचने के बाद अब अखिलेश सरकार रिक्शा चाने वलों के लिए तौहफा लाई है। यूपी में रिक्शा चला जीविका चलाने वालों को अब डूडा विभाग बैटरी चलित रिक्शा देने की योजना बना रही है। सरकार ने इस योजना का खाका तैयार कर लिया है। और ये अब अपने अंतिम चरण में है। इस योजना के तहत लाटरी से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

इय योजना के तहत केवल उन रिक्शा चालकों को शामिल किया जाना है, जो नगर पालिका या पंचायत में पंजीकृत है। राज्य सरकार से मिले निर्देश के अनुसार जिला विकास अभिकरण इसके लिए सूची तैयार कर रहा है। बैटरी चलित रिक्शा योजना का लाभ पाने के लिए रिक्शा चालकों का पंजीकरण अप्रैल-2012 से पहले का होना चाहिए ।

इस योजना से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक ने बताया कि बैटरी से चलने वाले इस रिक्शे की लागत 70 से 75 हजार रुपए के करीब होगी। इसके लिए कार्यालय से आवेदन लेकर जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अभी तक ये तय नहीं किया है कि इस योजना से कितने लोगों को लाभ मिलेगा, लेकिन योजना की सफलता के बद इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+