यासीन मलिक 24 घंटे की भूख हड़ताल पर, अफजल के शव की मांग

जेकेएलएफ के मुखिया यासीन मलिक ने कहा, अफजल गुरु का शव उसके परिवारवालों को सौंपा जाना चाहिए और इसी मांग को लेकर 24 घंटे का यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है। उसने दावा करते हुए बताया कि अफजल के परिवार को उसके फांसी की जानकारी तक नहीं दी गई। उसने कहा कि अफजल राजनीति के शिकार हुया है। उसने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों को देखते हुए सरकार ने गुमचुप तरीके से अफजल गुरु को फांसी दे दी। गौरतलब है कि यासिन मलिक इन दिनों पाकिस्तान में है।
संसद हमले के मास्टमांइड अफजल गुरु को कल सुबह तकरीबन 8 बजे तिहा़ड़ जेल के अदंर फांसी लगा दी गई जिसके बाद उसे वही दफना दिया गया। अफजल को फांसी दिए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढञा दी गई है। हुरियत नेताओं ने 3 तीन का बंद बुलाया है तो वही सीएम उमर अबदुल्ला ने लोगों से शांति बरतने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications