अफजल की फांसी पर उमर ने सरकार पर उठाए सवाल

omar abdullah
श्रीनगर। कल संसद हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद से कश्मीर घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हलंकि घाटी में माहौल शांतिपूर्ण है लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है। माहौल को देखते हुए आज भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू को जारी रखा गया है। एहतियात के तौर पर यहां इंटरनेट और मोबाइल सर्विस पर रोक लगा दी गई है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के गोपनीय तरीके पर सवाल खड़ा कर दिया है।

केन्द्र सरकार पर सवाल उटाते हुए उमर ने कहा कि जिस तरह से आतंकी अफजल गुरु को फांसी दी गई उससे कश्मीर घाटी में अलगाववादियों को ही बढ़ावा मिलेगा। केन्द्र के इस तरीके पर आवाज बुंलद करते हुए उमर ने कहा कि यहां की मौजूदा पीढ़ी अफजल गुरु को पहचानती है और वो उससे खुद को जोड़कर देखती है। उमर ने कहा कि आने वाले समय में अफजल की फांसी की ये घटना काफी प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने तो ये तक कह दिया कि इस तरह से फासी दिए जाने के बाद घाटी के लोग खुद को देश से अलग-थलग महसूस कर रहे है। ये न तो कश्मीर के लिए सही है और ना ही देश के लिए।

उन्होंने कहा कि अफजल को फांसी देने की सूचना उन्हें भी नहीं दी गई थी। उमर ने इस तथ्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने अफजल को फांसी दिए जाने के बाद घाटी की स्थिति के बारे में गृहमंत्री को पहले ही बता दिया था। सीएम उमर अबदुल्ला ने सरकार पर दोहरे चरित्र का सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार संसद पर हुए हमले को ही केवल लोकतंत्र पर हमले के तौर पर क्यों देखती है।

प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री पर हमलों को इससे क्यों नहीं जोड़ती। उन्होंने कहा कि सरकार साबित करे कि केवल इसी तरह के मामले में ही फांसी की सजा नहीं बल्कि अन्य अपराधों के लिए भी फांसी की सजा दी जाए। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के आदेश के बाद गृहमंत्रालय ने कल संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु को तिहाड़ जेल में फांसी दे दी थी, जिसके बाद से घाटी में तनाव बना हुआ है और इसी वजह से कश्मीर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+