आतंकवादी अफजल को गुरू मत कहो: बाबा रामदेव

नई दिल्ली। जहां ससंद पर हमला करने वाले आतंकवादी अफजल गुरू की मौत पर भारत के लोग जश्न मना रहे हैं वहीं योग गुरू बाबा रामदेव ने एक आपत्ति दर्ज कराते हुए केन्द्र सरकार को जमकर कोसा है।

बाबा रामदेव ने कहा है कि आतंकवादी अफजल गुरू को किस आधार पर 'गुरू' कहा जा रहा है। उसे मुहम्मद अफजल कहो वो आतंकवादी था, जिसने देश के गरिमापूर्ण संसद पर हमला किया था।

बाबा रामदेव ने कहा कि अफजल गुरू को फांसी देकर सरकार ने कोई महान काम नहीं किया है। वो हिंदू वोटरों को अपनी ओर करने की कोशिश कर रही है जो कि सरासर गलत है।

कोई उससे क्यों नहीं पूछ रहा है कि आखिर अफजल गुरू को इतनी देर में फांसी क्यों दी गयी? सबको पता है कि चुनाव करीब है इसलिए सरकार अपना पैंतरा चल रही है। लेकिन मैं साफ कह दूं कि पूरा देश सरकार की इस हरकत को समझ रहा है।

मालूम हो कि इससे पहले जब मुंबई हमलों के दोषी आतंकी कसाब को फांसी दी गयी थी तब भी बाबा रामदेव ने कहा था कि कसाब की आड़ में कांग्रेस अपने कुकर्म छुपा रही है। वो लोगों से सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है लेकिन इतना मैं बता दूं कि वो इसमें सफल नहीं हो पायेगी क्योंकि कसाब का साबुन हो या अफजल गुरू का वॉशिंग पाउडर, अब कोई भी इस सरकार के घोटालों के जिद्दी दागों को नहीं धो सकता है।

गौरतलब है कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को शनिवार सुबह आठ बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। इससे पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उसकी दया याचिका खारिज कर दी थी।

सर्वोच्च न्यायालय ने 2004 में अफजल को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। उसे अक्टूबर, 2006 में फांसी होनी थी लेकिन उसकी पत्नी की ओर से दया याचिका दायर करने के बाद इस पर रोक लग गई। दिसम्बर, 2001 में हुए संसद हमले में नौ लोग मारे गए थे। उस वक्त हथियारबंद पांच पाकिस्तानी आतंकवादियों ने संसद परिसर में घुसकर गोलीबारी की थी। सभी आतंकवादी मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+