स्वाइन फ्लू ने एकबार फिर दी दस्तक, 95 लोगों की मौत

swine flu
नयी दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू ने एकबार फिर से दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत नोएडा में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए हैं। जबकि फरीदाबाद में अब तक स्वाइन फ्लू के 37 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं राजकोट में स्वाइन फ्लू से 1 की मौत की खबर भी है। दिल्ली के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों क तादात धीरे-धीरे बढ़ रही है।

दिल्ली और एनसीएर के साथ-साथ इस फ्लू ने मुंबई में भी दस्तक दे दी है। मुंबई में स्वाइन फ्लू के 2 संदिग्ध मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद शहर के सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।इस लाइलाज बिमारी के एकबार फिर से देश में दस्तक देने के बाद लोग डरे हुए है। देशभर में अबतक स्वाइन फ्लू से करीब 95 लोगों की मौत हो चुकी है और कई मरीज अस्पतालों में इलज के लिए भर्ती है।

स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नवी आजाद ने देशभर के अस्पतालों को अलर्ट जारी कर जिया है। डॉक्टरों को इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को सही इलाज मुहैया कराने का आदेश भी दिया गय है। टीवी और अखबारों में इस्तेहार देकर लोगों को इस बीमारी से बचने और इसके लक्षणों से अवगत कराया जा रहा है। सरकार देशभर में प्रचार प्रसार कर लोगों को इस बिमारी के प्रति जागरुक बचाने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि पिछले साल भी स्वाइन फ्लू की वजह से देश में सैकड़ों जाने गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+