मीडिया के कहने से कोई दोषी नहीं हो जाता: रामगोपाल
आजमगढ़। अखिलेश सरकार के कैबिनेट विस्तार में आरोपी विधायकों को शामिल करने के बारे सवालों का दौर शुरु हो गया है। सपाई अपने सीएम और पार्टी प्रमुख के इस फैसले को जायज ठहराने के लिए तर्क जोड़ रहे है। जब इस बारे में पर्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव से पूछा गया तो वो उल्टे मीडिया पर ही भड़क गए। मीडिया पर अपना गुस्सा झाड़ते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि मीडिया किसी को कठघरे में खड़ा नहीं कर सकता है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश कैबिनेट में कोई दोषी नहीं है। न ही किसी मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाया जाएगा। उनके फैसले पर सवाल खड़ा करने वाले मीडिया पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि टीवी और अखबार वाले उनके मंत्रियों को दोषी नहीं ठहरा सकते है। मीडिया पर सारा ठिकरा फोड़ते हुए उन्होंने कहा कि सारा विवाद सिर्फ मीडिया ने पैदा किया है।

एक निजी समारोह में शामिल होने आए रामगोपाल यादव मंत्रिमंडल के विस्तार में गोंडा आरोपी विधायक विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह समेत कई दागी विधायकों को मंत्री बनाए जाने संबंधी सवाल पर बरस पड़े। मीडिया को तेवर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि दोषी मीडिया के लोग हैं। मीडिया के कहने भर देने से किसी को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मीडिया ही लोगों को आरोपी बनाकर ट्रायल शुरु कर देता है।सपा महासचिव ने कहा कि कोर्ट को किसी को दोषी करार देने में कई साल लग लाते है, लेकिन मीडिया एक मिनट में किसी को दोषी ठहरा देता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अखिलेश सरार ने अपना कैबिनेट विस्तार किया है जिसमें 12 लोगों को मंत्रीमंडल में जगह दी गई है। अखिलेश यादव के इसी मंत्रीमंडल विस्तार में गोंडा के विधायक पंडित सिंह को मंत्री पद की सपथ लियाई गई है। इसके बाद से ही सपा सरकार को लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications