संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल को फांसी

बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम गृह मंत्रालय की बैठक में अफजल को फांसी पर लटकाने का फैसला लिया गया। इसके पहले राष्ट्रपति ने अफजल गुरु की दया याचिका को खारिज कर दिया था। अजमल कसाब को फांसी पर लटकाए जाने के बाद से ही सरकार पर लगातार अफजल को भी फांसी दिए जाने का दबाव बन रहा था।संसद हमले के मुख्य आरोपी अफलज गुरु को फांसी देने के बाद मुंबई और पुणे में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अफलज गुरु को फांसी दिए जाने की पुष्टी भारत सरकार के गृहसचिव आरके सिंह न कर दी। आरके ने सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे इस बात की पुष्ठी करते हुए बताया कि तिहाड़ जेल में अफडल को फांसी दे दी गई है।
अफजल गुरु के अलावा अभी 5 और आतंकी हैं, जो फांसी का इंतजार कर रहे हैं। इनमें मनिंदरजीत सिंह बिट्टा को टारगेट बनाकर बम धमाका करने वाले देविंदर पाल भुल्लर, पंजाब के सीएम बेअंत सिंह की हत्या करने वाले बलवंत सिंह राजोआना और राजीव गांधी गांधी के हत्यारों मुरुगन, संथान और पेरारिवलन शामिल हैं।
जेल के तीन अधिकारियों को जानकारी थी। इनके अलावा दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को इसकी जानकारी थी। गृहमंत्रालय से आदेश आने के बाद अधिकारियों ने गोपनीय ढंग से फांसी पर लटकाया।












Click it and Unblock the Notifications