2002 के गुजरात दंगे दुर्भाग्यपूर्ण: नरेन्द्र मोदी

narendra modi
नयी दिल्ली। 2002 में गुजरात में हुए दंगों पर अपना मौन तोड़ते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने माना है कि 2002 में जो कुछ भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था। मोदी ने ये बाते यूरोपिय संघ के सामने माना है । मोदी ने कहा कि 2002 में गुजरात में जो दंगे हुए वो दुर्भाग्यपूर्ण थे। मोदी की इस बात को सुनने के बाद यूरोपीय संघ के देशों ने भी मोदी को लेकर अपना वर्षो पुराना बहिष्कार खत्म करने का फैसला कर लिया।

मोदी के प्रति अपना विरोध करते हुए यूरोपिय देश के राजदूतों ने इसका औपचारिक7 जनवरी को यूरोपिय संग की मेजबानी कर रहे जर्मनी के राजदूत माइकल स्टेनर ने बाताया कि नरेन्द्र मोदी ने भरोसा दियाया है कि गुजरात को अब कभी भी दंगों की त्रास्दी नहीं झेलने देंगे। अब तक 2002 के दंगों पर मानवाधिकारों का हवाला देते हुए यूरोपीय मुल्क नरेंद्र मोदी से परहेज करते रहे हैं।

भारतीय न्याय व्यवस्था की तारीफ करते हुए जर्मन राजदूत ने कहा कि वो भारत के लोकतंत्र और चुनाव नतीजों का पूरा सम्मान करते हैं और भारतीय न्याय प्रक्रिया में पूरा विश्वास रखते है। हलांकि जानकार मानते है कि यूरोपिय मुल्क भारत में व्यापार की संभावनाएं तलाश रहा है। इन दिनों मोदी भारतीय राजनीति में सबसे आगे चल रहे है। ऐसे में मोदी के खिलाफ अपनी भावनाओं को छोड़कर उनकी तारिफ करना उनके मनसूबों की तरफ साफ तौर पर इशारा करते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+