बिहार में ट्रक, ट्रैक्टर भिड़ंत में 5 की मौत

किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रक और ट्रैक्टर के बीच हुई सीधी टक्कर में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात बहादुरगंज-ठाकुरगंज मार्ग पर लौहागाड़ा के समीप मजदूरों को लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर और सामने से आ रही एक ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

Road Accident

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक एक ईंट भट्ठे में काम करने वाले सभी मजदूर ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सवार होकर लौहागाड़ा समान खरीदने आए थे और वापस जा रहे थे। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मजदूर पश्चिम बंगाल के कूचविहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+