भाजपा ने अफजल की फांसी का स्वागत किया

Sushma Swaraj
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को शनिवार सुबह फांसी दे दिए जाने का स्वागत करते हुए इसे एक सही कदम ठहराया। भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा, "हम इस कदम का स्वागत करते हैं। यद्यपि इसमें देरी हुई, लेकिन यह सही कदम है। विपक्ष और पूरा देश अफजल को फांसी दिए जाने के बारे में बात कर रहा था।"

उन्होंने कहा, पूरे देश को इसका इंतजार था। अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा संसद पर हमले के दोषी अफजल की दया याचिका खारिज कर दिए जाने पर उसे शनिवार सुबह फांसी दे दी गई।

गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पत्रकारों से कहा, "अफजल को सुबह आठ बजे फांसी दे दी गई और उसे जेल में ही दफनाया गया।"

अफजल को सर्वोच्च न्यायालय ने 2004 में फांसी की सजा सुनाई थी। उसे अक्टूबर 2006 में फांसी दी जानी थी लेकिन उसकी पत्नी द्वारा दया याचिका दायर किए जाने के बाद इस पर रोक लगा दी गई थी।

13 दिसम्बर, 2001 को पांच हथियारबंद पाकिस्तानी आतंकवादी संसद परिसर में घुस आए थे और उसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई थी। इस गोलीबारी में सभी आतंकवादी भी मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+