अफजल गुरु को सुबह 8 बजे दी गई फांसी

उन्होंने कहा, "हमें तीन फरवरी को ही राष्ट्रपति की ओर से दया याचिका खारिज किए जाने की पुष्टि मिल गई थी। हमने इसके अनुसार आगे की कार्यवाई की।"
उन्होंने बताया कि कुछ शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अफजल 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले का दोषी था। इससे पहले राष्ट्रपति मुखर्जी के प्रेस सचिव वेणु राजमोनी ने आईएएनएस को बताया, "राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले ही अफजल की दया याचिका खारिज कर दी थी।"
जम्मू एवं कश्मीर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने 2004 में अफजल को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। उसे अक्टूबर, 2006 में फांसी होनी थी लेकिन उसकी पत्नी की ओर से दया याचिका दायर करने के बाद इस पर रोक लग गई। दिसम्बर, 2001 में हुए संसद हमले में नौ लोग मारे गए थे। उस वक्त हथियारबंद पांच पाकिस्तानी आतंकवादियों ने संसद परिसर में घुसकर गोलीबारी की थी। सभी आतंकवादी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications