उत्‍तर भारत में स्‍वाइन फ्लू का कहर, 100 पहुंचा मौत का आंकड़ा

swine flu
नयी दिल्‍ली/जयपुर। पूरे उत्‍तर भारत पर स्‍वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। बात अगर सिर्फ दिल्‍ली और एनसीआर की करे तो इस खतरनाक बीमारी के चलते अबतक 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 60 से भी ज्‍यादा लोग अस्‍पताल में भर्ती है। अगर समय रहते इस बीमारी पर काबू नहीं किया गया तो इसके घातक नतीजे सामने आ सकते हैं। अकेले राजस्थान की बात करें तो अब तक 65 लोगों की मौत हो गई है। सबसे खराब हाल जोधपुर जिले का है।

मामले का खतरनाक पहलू ये है कि ग्रामीण इलाकों में भी मौत के इस वायरस ने पैर पसार लिए हैं। दिल्‍ली और राजस्‍थान में इस बीमारी को लेकर हाईअर्लट कर दिया गया है। हालांकि दिल्‍ली में इस बीमारी के रोकथाम के लिये दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को हालात का जायाज़ लेने के लिए आपात बैठक बुलाई।

बैठक में दिल्ली के 24 सरकारी और 5 प्राइवेट अस्पतालों में अलग वार्ड तैयार किए जाने का निर्णय लिया गया। 5 सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। राजस्थान में स्वाइन फ्लू इस वक्त कहर से कम नहीं है। अब तक स्वाइन फ्लू के 265 मामले सामने आए हैं, जिनमें कुल 65 लोगों की मौत हो चुकी है। जोधपुर में पिछले 38 दिन में स्वाइन फ्लू के 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। मालूम हो कि स्वाइन फ्लू को H1N1 फ्लू भी कहते हैं, जो H1N1 वायरस से फैलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+