कांग्रेस सांसद महाबल मिश्रा के खिलाफ समन जारी

Congress leader mahabal Mishra
नयी दिल्ली। दिल्ली की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कांग्रेस सांसद महाबल मिश्रा को समन भेजा है। महाबल मिश्रा को ये समन 2006 में एक नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और रेप मामले में पेश नहीं होने के बाद भाजा गया है। कांगेस सांसद महाबल मिश्रा और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ ये समन जारी किया गया है।

समन जारी करते हुए कोर्ट ने कांग्रेस सांसद को 18 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया है। महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध के मामलों की सुनवाई के लिए गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ये निर्देश और समन जारी किया है। कोर्ट ने सांसद महाबल मिश्रा, उनकी पत्नी उर्मिला और भाई हीरा मिश्रा के खिलाफ समन जारी किया है।

दरअसल कोर्ट ने कांग्रेस सांसद महाबल मिश्रा को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने की छूट दी थी। लेकिन अदालत के समन की लगातार अवहेलना के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी कर 18 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि महाबल मिश्रा पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस सांसद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+